KAYASTHA INTEGRATED FORUM
नीति आयोग, राजस्थान सरकार और 80G एवं 12A आयकर विभाग, भारत सरकार से अधिकृत प्रमाणित संस्था
REG. NO. COOP/2022/JAIPUR/204727
116/188, Lakshmi Niwas, Shipra Path, Behind GMRC Hospital, Mansarovar, Jaipur 302020 (Bharat)
कार्यक्रम व्यवस्था एवं दायित्व
-
1. रजिस्ट्रेशन नंबर जांच काउंटर एवं टोकन वितरण:
चित्रांशी श्रीमती मिथलेश सक्सेना, चित्रांशी निशी संजय सक्सेना, चित्रांशी श्वेता संजय सक्सेना, चित्रांशी इन्दु विक्रम भटनागर, चित्रांशी नेहा अक्षय भटनागर।
-
2. तिलक स्वागत व्यवस्था:
चित्रांशी मोक्षदा, चित्रांशी अपूर्वा, डॉ. दीपेश सक्सेना, चित्रांशी कोमल मुकेश सक्सेना।
-
3. साफा पहनाना स्वागत व्यवस्था:
चित्रांश डॉ. राजीव चेतन प्रकाश सक्सेना (जगतपुरा), चित्रांश आलोक मदन मोहन श्रीवास्तव (अजमेर रोड), चित्रांश संजय नारायण स्वरूप सक्सेना (मुरलीपुरा), चित्रांश राजीव किशोर सक्सेना (जवाहर नगर), चित्रांश संजय भटनागर (प्रताप नगर), डॉ. विजय सक्सेना (मानसरोवर)।
-
4. पटका पहनाना स्वागत व्यवस्था:
चित्रांश राकेश कुलश्रेष्ठ (निर्माण नगर), चित्रांश ओम हरी लाल बहादुर प्रधान (सोडाला), चित्रांश योगेश ब्रज बहादुर सक्सेना (बरकत नगर), चित्रांश प्रमोद श्रीवास्तव (सुमेर नगर, मानसरोवर), चित्रांश मेहुल माथुर (सूर्य नगर, महेश नगर)।
-
5. मंत्र लेखन पुस्तिका, आरती, स्तुति, कथा एवं चालीसा व्यवस्था:
चित्रांश योगेश सक्सेना (शास्त्री नगर), अक्षय सुरेन्द्र भटनागर (रजत पथ), चित्रांश नृसिंह श्याम सुंदर सक्सेना (मानसरोवर), नवीन रघुनाथ शंकर सक्सेना (जगतपुरा)।
-
6. प्रशस्ति प्रमाण पत्र व्यवस्था:
देवेन्द्र सक्सेना (मधुकर सिद्धार्थ नगर, मालवीय नगर), डी.पी. सक्सेना (बापू नगर), अंबरीश सक्सेना (प्रताप नगर), सुधीर सक्सेना (रजत पथ), चित्रांश प्रमोद श्रीवास्तव (सुमेर नगर, मानसरोवर), दीपेश मुकेश सक्सेना (झालाना मालवीय नगर), सुनील श्रीवास्तव (इवेंट मैनेजमेंट, मानसरोवर)।
-
7. प्रभु चित्रगुप्त प्रसादी व्यवस्था:
चित्रांश अनूप उल्फत राय श्रीवास्तव (प्रताप नगर), चित्रांश विक्रम ओमप्रकाश भटनागर (बाबा हरिश्चंद्र मार्ग), चित्रांश प्रदीप कुलश्रेष्ठ (सोनू टेंट हाउस), चित्रांश योगेश प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव (नायला वाले), विजय सक्सेना (जगतपुरा)।
-
8. 03 एवं 04 अक्टूबर को संसद में भाग लेने वालों की व्यवस्था:
प्रवीण विष्णु बिहारी सक्सेना (महावीर नगर), ऋषिराज अशोक कुमार सक्सेना (जगतपुरा), मुकेश रघुबीर नारायण सक्सेना (झालाना डूंगरी, मालवीय नगर), डॉ. दीपेश बजरंग प्रसाद सक्सेना (आगरा रोड)।
आमंत्रण एवं पंजीकरण संदेश
आप सभी चित्रांश बन्धु प्रभु चित्रगुप्त जी के इस आध्यात्मिक और धार्मिक शुद्धि के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
सभी आगंतुक चित्रगुप्त प्रेमी कायस्थ चित्रगुप्तवंशी से निवेदन है कि आप अपना पंजीकरण शुल्क मात्र ₹1100/- यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से जमा कराकर आने की सूचना नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर समय से प्रेषित करें, जिससे कार्यक्रम विवरणिका और सभी आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सके।
प्रभु चित्रगुप्त जी के इस ऐतिहासिक पुनीत धार्मिक कार्यक्रम में पधार कर स्वयं एवं परिवार को लाभान्वित करें।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं राष्ट्र व कायस्थ गौरव, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अजय श्रीवास्तव के असामयिक निधन से कायस्थ समाज को अपूरणीय क्षति
नरसिंहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकोशल प्रांत के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव के असामयिक निधन से समूचे कायस्थ समाज में शोक की लहर है। उनके निधन को समाज के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताते हुए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
श्री अजय श्रीवास्तव समाज के प्रति समर्पित, मिलनसार एवं सक्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने नरसिंहपुर जिले में कायस्थ समाज को संगठित करने तथा सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक समर्पित कार्यकर्ता एवं सक्रिय पदाधिकारी खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है।
उनकी तेरहवीं के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महाकोशल प्रांत जबलपुर से प्रांत उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ब्यौहार एवं प्रान्त मीडिया प्रभारी डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, श्री नवीन श्रीवास्तव, श्री चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव नरसिंहपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। श्री वीरेन्द्र खरे, श्री विवेक सक्सेना, श्री सुनील श्रीवास्तव के साथ स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों एवं उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पदाधिकारियों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
🌷 समाज नवाचारक एवं विचार शिल्पी: श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव जी
विगत तीन दशकों से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, जनजागरूकता, जैविक कृषि और मानवीय सेवा के लिए समर्पित श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव जी का जीवन सकारात्मक परिवर्तन की अनुपम मिसाल है। दीप्ति जी का जन्म बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ तथा शैक्षणिक जीवन इंदौर में बीता, जहाँ उन्होंने MA, MSW एवं इंटीरियर डेकोरेशन की उच्च शिक्षा प्राप्त की। आपका विवाह उत्तर प्रदेश निवासी परिवार में हुआ और विवाह के उपरांत संस्कारधानी जबलपुर आपकी प्रमुख कर्मभूमि बनी।
व्यावसायिक रूप से वे इंटीरियर डेकोरेशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके साथ ही वे अपने पति श्री जितेंद्र श्रीवास्तव जी (वित्तीय सलाहकार) के व्यवसाय में भी सहयोगी की भूमिका निभाती हैं। समाजसेवा और व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का अत्यंत कुशलतापूर्वक निर्वहन करना उनके व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान और प्रशंसनीय उपलब्धि है।
उनकी विशेष पहचान संगठन निर्माण, लेखन, प्रभावी संवाद, विचार-विमर्श तथा सकारात्मक मानसिकता परिवर्तन की क्षमता के रूप में है। उन्होंने अनेक जागरूकता अभियानों का सफल संचालन किया तथा घरेलू हिंसा और जेंडर असमानता के विरुद्ध राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया।
जैविक कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान: सोनपुर गाँव में मात्र तीन माह के प्रयासों से जैविक कृषि के प्रति जनसामान्य की सोच में परिवर्तन लाने में उन्होंने अभूतपूर्व भूमिका निभाई, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप ग्राम सभा ने सोनपुर को 'जैविक ग्राम' बनाने की विधिवत घोषणा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, बाल श्रमिक परियोजना का संचालन, लोक अदालत एवं शाला विकास समिति में सहभागिता जैसे अनेक सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। लेखन और जनसंचार के क्षेत्र में भी उनका योगदान विशिष्ट रहा है—वे ‘ब्रह्मपुत्र’ पत्रिका के संपादक मंडल की सदस्य रही हैं तथा आकाशवाणी बिलासपुर के ‘महिला सभा’ कार्यक्रम से लगभग छह वर्षों तक प्रस्तुति, आलेख एवं लेखन के माध्यम से सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं।
सामाजिक संगठनों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने शक्ति महाकौशल, चित्रांश कायस्थ परिषद एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सहित विभिन्न संस्थाओं में शीर्ष दायित्व निभाए हैं और वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष रही हैं। उनके निरंतर योगदान, नवाचारपूर्ण सोच और सामाजिक पहलों को देखते हुए उन्हें “समाज नवाचारक (Social Innovator)” एवं “विचार शिल्पी” से अभिहित किया जाना सर्वथा सार्थक है।
🌹 जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ
समाज सेवा को अपनी जीवन-यात्रा का उद्देश्य बनाने वाली, विचारों को कर्म में बदलने वाली, सामाजिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाली और सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाने वाली श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा उनकी सेवा, संवेदना और नवाचार की यह यात्रा निरंतर समाज को नई दिशा और प्रेरणा देती रहे।
"दीप्ति जी के व्यक्तित्व की सबसे सुंदर पहचान यही है— वे केवल विचार नहीं करतीं, बल्कि विचारों को आकार देकर उन्हें सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाती हैं।"
🎬 सीतापुर के शोभित श्रीवास्तव ने ‘हनुमान अंश’ में निभाई बाबा नीम करौरी की भूमिका — कायस्थ समाज के लिए गौरव
सीतापुर के खैराबाद निवासी शोभित श्रीवास्तव ने फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक संत बाबा नीम करौरी की भूमिका निभाई है। शोभित फिल्म जगत में ‘शोभिनव सत्य’ के नाम से पहचान बना रहे हैं।
शोभित श्रीवास्तव का जन्म खैराबाद स्थित मोहल्ला कमालसराय में हुआ और प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की। उनके पिता सतेन्द्र श्रीवास्तव शिक्षा विभाग में कार्यरत रहे हैं एवं माता लक्ष्मी श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। शुरुआत में सहायक निर्देशक के रूप में जुड़े शोभिनव सत्य को स्क्रीन टेस्ट के बाद मुख्य भूमिका प्राप्त हुई।
रिलीज़: 7 अगस्त 2026
कायस्थ समाज की ओर से हार्दिक बधाई
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महाकौशल प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मेलन, जबलपुर
महाकौशल प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी का भव्य सम्मेलन राधा भाव मिशन, बृज मोहन नगर, रामपुर जबलपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन-अर्चन व आरती से हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष श्री के. के. श्रीवास्तव ने वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा संगठन व पत्रिका सदस्यता विस्तार पर बल दिया।
नव गठित कायस्थ परिवार धन्वंतरि नगर, जबलपुर की प्रथम आम बैठक
धन्वंतरि नगर स्थित दुर्गा मंदिर में प्रथम आम बैठक हर्षोल्लास से संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश श्री शिवनारायण नारायण खरे जी रहे। मंच पर समाजजनों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया तथा समाज की मजबूती व भव्य रैली हेतु विचार-विमर्श हुआ।
घर-घर श्री चित्रगुप्त... हर घर श्री चित्रगुप्त
पूजन हेतु भगवान श्री चित्रगुप्त जी का फ्रेम सहित फोटो (5" x 7") मात्र ₹60/- में प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति समय लेकर संपर्क कर सकते हैं।
पता: डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, रतन नगर, मदन महल, जबलपुर (म.प्र.) | WhatsApp: 9981704810
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जबलपुर द्वारा श्रीनाथ की तलैया में विराजित भारत माता के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। आचार्य कवि गणेश श्रीवास्तव 'प्यासा' ने कवितमय जीवनी प्रस्तुत की।
स्थान: जबलपुर
आयोजन: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
उपलब्धि: चित्रांशी रत्निका श्रीवास्तव बनीं यूपी पीसीएस डिप्टी कलेक्टर
"कायस्थवृंद" के संस्थापक आदरणीय धीरेन्द्र श्रीवास्तव की सुपुत्री चित्रांशी रत्निका श्रीवास्तव को यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होने पर संपूर्ण कायस्थ समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
'मुकेश स्वरांजलि' ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम
मुकेश माथुर जी की पुण्यस्मृति में 'स्वर परिंदे' द्वारा ऑनलाइन फेसबुक लाइव के माध्यम से संगीत कार्यक्रम 'मुकेश स्वरांजलि' का सफल आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के अनेक चित्रांश बंधु ऑनलाइन जुड़े।
संगत-पंगत की ऑनलाइन बैठक एवं महिला स्वावलंबन पर चर्चा
कोरोना काल के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगत-पंगत के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. के. सिन्हा (तत्कालीन सांसद राज्यसभा) की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में कायस्थ बैंक के विस्तार, महिला स्वावलंबन तथा युवाओं को रोजगार योजनाओं से जोड़ने पर गंभीर विमर्श हुआ।